Miss India 2024 : मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

डिजीटल डेस्क : Miss India 2024मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024। मुंबई के वर्ली में बीते बुधवार की रात आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले में मध्य प्रदेश की की निकिता पोरवाल ने इस साल का खिताब जीता।

इस प्रतियोगिता में केंद्र शासित प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करने वालीं रेखा पांडेय रनर-अप रहीं। इस खास प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों के विजेता प्रतिभागियों ने बाग लिया। फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नंदिनी ने निकिता के सिर पर सजाया Miss India का ताज

फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले की विजेता चुनी गईं निकिता पोरवाल के सिर पर फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता रहीं नंदिनी गुप्ता ने ताज सजाया। इसी के साथ ही नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया।

फेमिना मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल
फेमिना मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल

अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की मिस 2024 विजेताओं ने भी जीते खिताब…

निकिता के अलावा फेमिना मिस इंडिया अअरुणाचल प्रदेश और मेघालय की मिस 2024 विजेताओं ने भी जीते खिताब…रुणाचल प्रदेश 2024 रहीं ताडू लूनिया को टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड मिला जबकि फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024 रहीं एंजेलिया मार्रवीन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया खिताब से नवाजा गया।

अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने इस आयोजन में परफॉर्म करने के साथ ही साथ रैंप वॉक भी किया। संगीता के अलावा इस आयोजन में अभिनेत्री नेहा धूपिया और राघव जुयाल जैसे और भी कई सेलिब्रिटी रेड कार्पेट पर चहलकदमी करते नजर आए।

फेमिना मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल
फेमिना मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल

आने वाली फिल्म चंबल पार में दिखेंगी फेमिना मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल…

फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने वालीं निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश की हैं। निकिता एक अभिनेत्री हैं और 18 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में हैं।

निकिता को अभिनय के अलावा लिखने का भी शौक है। उन्होंने कई सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नाटक लिखे हैं। निकिता के लिखे नाटकों में से 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी है।

इसी क्रम में बता दें कि निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म का टाइटिल चंबल पार है।

खास बात यह कि निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। उनके फॉलोअर्स की बात की जाए तो, इंस्टाग्राम पर उनके केवल 5 हजार फॉलोअर्स हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!