दिल्ली में PM MODI से मिले CM NITISH, गृह मंत्री से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर हैं। नीतीश कुमार सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के दौरान मतगणना समेत आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम में गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरा पर दिल्ली गए थे। हालांकि बताया जा रहा था कि सीएम नीतीश निजी कारणों से दिल्ली गए हैं। वे सोमवार की शाम वापस पटना लौट आएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NALANDA में 1 सप्ताह से लापता किशोर का शव बरामद, सुपारी देकर कराई गई हत्या

PM MODI PM MODI

PM MODI

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...