विधायक अनंत ओझा ने कैश कांड के बाद कांग्रेस पर साधा निशाना

पाकुड़ः बीते दिनों हुई कैश कांड को लेकर एक बार फिर झारखण्ड के राजनीति गरमाई हुई हैं। आज राजमहल विधायक अनंत ओझा पाकुड़ भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर कैश कांड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। विधायक अनंत ओझा ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार का इतिहास रहा है।

विधायक अनंत ओझा ने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस ने एक निर्दलीय विधायक को सत्ता सौंप कर कांग्रेस ने काली कमाई का रास्ता बनाया था। उन्होंने कहा कि अभी जिस प्रकार से सिर्फ एक ही जगह से नगद राशि 300 करोड़ मिली हैं, न जाने ऐसे कितने स्थान छूटे हुए हैं।

अनंत ओझा ने हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा

विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस की अब यह हालत हो गई है कि क्षेत्रीय पार्टी भी राष्ट्रीय पार्टी के नेता के साथ कम्पिटिशन करने लगी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार संघर्ष करती रही हैं, जनता का आवाज़ उठाते रही हैं।

Share with family and friends: