पटना : बिहार बीजेपी के नेता नीरज कुमार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल के बाद किसी नेता को विपक्ष के नेता की कुर्सी मिली है। नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी 99 के चक्कर में पड़ गए हैं। फूहड़ विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। गैर जिम्मेदार तरीके से देश और सांसद में राजनीत कर रहे हैं।
नीरज कुमार ने आगे कहा कि इस तरीके के नेता को कभी देश और संसद ने देखा नहीं था। जो गैर जिम्मेदार तरीके से बयान देता है। राहुल गांधी खाली झूठ बोलते हैं। संसद में झूठ बोलते हैं और झूठ की राजनीति करते हैं। 99 का फेर राहुल गांधी ने कांग्रेस को लगा दिया है जो कांग्रेस का अंत बनेगा।
यह भी पढ़े : राकेश सिन्हा का राहुल पर तंज, कहा- उन्हें हसीन सपने देखने की आदत है पुरानी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















