भागलपुर में जदयू संग्राम : गोपाल मंडल बनाम अजय मंडल

भागलपुर : गोपाल मंडल बनाम अजय मंडल –  भागलपुर विधानसभा चुनाव के पहले जिले में गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और जदयू के सांसद अजय कुमार मंडल के बीच जंग छिड़ चुकी है। एक तरफ जहां गोपालपुर विधायक संसद पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं सांसद विधायक पर घोघा थाने में मानहानि सहित उनकी छवि खराब करने को लेकर मामला दर्ज करवा चुके हैं। उसके बावजूद भी विधायक का अमर्यादित टिप्पणी संसद के खिलाफ फिर से किया गया था। जिसको लेकर आज संसद ने एक बार फिर से मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

DIARCH Group 22Scope News

गोपाल मंडल बनाम अजय मंडल : वह न्यायालय के शरण में है और मामले की जानकारी आलाकमान को दे चुके हैं – अजय मंडल

सांसद अजय मंडल ने कहा कि वह न्यायालय के शरण में है और मामले की जानकारी आलाकमान को दे चुके हैं। आलाकमान जो फैसला लेगा वह मंजूर है। वहीं उन्होंने कहा कि विधायक भी उनके रिलेशन में आते हैं लेकिन वह सिर्फ राजनीति के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं। जदयू की महिला प्रदेश महासचिव अर्पण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जदयू महिला महासचिव भी सामने आई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह का बयान विधायक ने दिया है उसको लेकर वह मुख्यमंत्री और पार्टी के आलाकमान को शिकायत लिखित तौर पर भेज चुकी हैं। आलाकमान इस पर जो फैसला लेगा वह देखा जाएगा।

यह भी देखें :

गोपाल मंडल बनाम अजय मंडल : MP अजय मंडल ने कहा- सभी लोग जानते हैं कि विधायक का चरित्र कैसा है

जदयू सांसद ने कहा कि संसद उनके मामा है और उनके और मामा के संबंध को लेकर जिस तरह का बयान विधायक ने दिया है। सभी लोग जानते हैं कि विधायक का चरित्र कैसा है। जादू में आपस में ही सांसद और विधायक भिड़ गए हैं। अब देखने वाली बात है कि विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरह की कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़े : खुद पर FIR होने के बाद भड़क गए गोपाल मंडल, सांसद से कहा- साबित करें कि वह महिला कौन है…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...