जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे को SIT ने किया गिरफ्तार

BHAGALPUR: जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे को SIT की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल समेत चार लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड में वारंट जारी किया गया था. इसी बाबत आज एसआईटी की टीम ने तिलकामांझी शीतला स्थान के पास से विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को धर दबोचा,

जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल का वीडियो हो रहा था वायरल

कुछ दिन पहले गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल में अपने बिग डैडी रेस्टोरेंट में धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया था. बड़बोले नेता गोपाल मंडल के बेटे ने कहा था मेरे पिताजी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता, उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था,

एसएसपी ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया था कि 24 घंटे के अंदर पुलिस आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लेगी. जमीनी विवाद के तहत गोलीकांड में आशीष वांछित है और वो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.

विपक्षियों की चाल है, मेरा बेटा निर्दाेष हैः सविता देवी

गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने कहा कि नगर निगम के

चुनाव में मेयर पद की प्रबल दावेदार हूं और उनका मेयर बनना सुनिश्चित है लोगों को इससे परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने उनके राजनैतिक कैरियर में दाग लगाने के लिए षडयंत्र रचा है. चुनाव में खलल डालने के लिए विरोधियों ने ऐसा किया है. उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर बिना वारंट के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है.

आशीष की मां का प्रचार प्रसार का कार्यालय जिस मकान में बनाया गया था वहीं पकड़ाया आशीष

तिलकामांझी के शीतला स्थान रोड के पास विधायक गोपाल मंडल

की पत्नी के प्रचार प्रसार का कार्यालय था. आशीष प्रचार की तैयारी

में लगा हुआ था तभी पुलिस आई और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

वहीं मकान मालिक राजेश कुमार पांडे जिनके घर में यह कार्यालय

चल रहा था उनका कहना है कि पुलिस बिना पूछे किसी नोटिस के

आई और गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को पकड़ कर लेकर गई यह कहीं से सही नहीं है.

एएसपी ने कहा -यह तो होना ही था

भागलपुर के एएसपी शुभम आर्य ने कहा विधायक गोपाल मंडल

के बेटे के अलावे अन्य चार और अभियुक्त हैं जिन्हें पुलिस ने

चिह्नित कर रखा है, आज चुनाव कार्य से गोपालपुर विधायक

गोपाल मंडल के बेटे आशीष तिलकामांझी के एक भवन में

कुछ कार्य में लगे हुए थे तभी एस आई टी की टीम ने उसे धर दबोचा जल्द और अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

ashish mandal 22Scope News

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...