विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने की रखी मांग

सिमडेगाः कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने दिनांक 21 दिसंबर को झारखण्ड विधानसभा के सदन में कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने की मांग उठाई है।

ये भी देखें- Rahul-Nitish के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा, Bihar में Congress कोटे से मंत्री बढ़ाने पर हुई बात।

उक्त बिन्दु पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने सदन में गैर सरकारी संकल्प में सदन से कहा कि मान्यवर हमारे विधानसभा क्षेत्र का भौगोलिक स्थिति ये है कि क्षेत्र घने जंगलों, पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर बसने वाले लोगों का जीवन जंगलों पर कमो बेस आधारित है।

कोलेबिरा में अनुमण्डल स्तर के बहुत सारे कार्यालय अवस्थित हैं

यहां के लोग गरीबी में अपना जीवन यापन करते हैं। यहां कोई उद्योग या खनिज सम्पदा नहीं है। ऐसे में आम जनता द्वारा ये आवाज़ उठाना कि कोलेबिरा को अनुमंडल बनाया जाए। ये मांग निश्चित रूप से सही है क्योंकि बानो, जलडेगा एवं कोलेबिरा से सिमडेगा की दूरी 70 से 80 किलोमीटर है।

नमन विक्सल. 2jpg 22Scope News

जबकि कोलेबिरा में अनुमण्डल स्तर के बहुत सारे कार्यालय अवस्थित कार्य कर रहा है। इसलिए कोलेबिरा प्रखण्ड को अनुमंडल बनाया जाए।

उपायुक्त और प्रमण्डलीय आयुक्त की अनुशंसा जरुरी

उक्त संदर्भ में सरकार का वक्तव्य आया कि अनुमण्डल सृजन के लिए संबंधित जिला उपायुक्त के अनुशंसित प्रस्ताव, प्रमण्डलीय आयुक्त की अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात इसे प्रशासनिक इकाइयों के सृजन/पुनर्गठन हेतु गठित उच्चस्तरीय समिति के विचारार्थ प्रस्तुत किया जाता है।

ये भी पढ़ें- करोड़ों रुपए के कस्तूरबा गांधी विद्यालय झाड़ियों में तब्दील

उक्त समिति की अनुशंसा के आलोक में नये अनुमण्डल सृजन के बिन्दु पर समीक्षोपरान्त सरकार द्वारा निर्णय लिया जाता है। सिमडेगा जिला से कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने के संबंध में संबंधित उपायुक्त का अनुशंसा सहित प्रस्ताव, सम्बन्धित प्रमण्डलीय आयुक्त की अनुशंसा के साथ प्राप्त नहीं है।

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...