विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

सिमडेगाः कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी अपने प्रतिनिधियों के साथ कोलेबिरा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र किंडो एवं अंचल अधिकारी अनुप कच्छप से झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं योजना संबंधित जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अबुआ आवास में गड़बड़ी की शिकायत आ रही है

विधायक ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे अबुआ आवास सर्वजन पेंशन योजना मनरेगा योजना एवं अन्य प्रखंड में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र से कई योजनाओं की गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। अबुआ आवास में भी गड़बड़ी की शिकायत आ रही है।

विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें-Big Breaking-चतरा में JPSC पेपर लीक का आरोप !

इस पर विशेष जांच कर प्राथमिकता के अनुसार गरीबों को पहले आवास मिले इसके लिए जांच पड़ताल कर अवास देने की बात कही, साथ ही मनरेगा जैसे योजना एवं अन्य योजनाओं के संबंध में योजनाओं की लिस्ट अपने प्रतिनिधियों का देने का निर्देश दिया।

20 सूत्री की बैठक समय पर कराने का निर्देश

इसके साथ ही आंचल अधिकारी से भी वनपट्टा से संबंधित आवेदन एवं जमीन ऑनलाइन एवं अन्य लंबित कार्यों को समय पर निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया। विधायक ने 20 सूत्री की बैठक भी समय पर कर प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी को भी आवश्यक रूप से बैठक में बुलाने की बात कही।

वास्तु विहार एड 5 22Scope News

ये भी पढ़ें-क्या रद्द हो जाएगा BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा ! 

ताकि सभी विभागों की कार्य की जानकारी एवं शिकायत उनका निराकरण किया जा सके। विधायक के साथ 20 सूत्री अध्यक्ष लूथर सूरीन प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग और श्यामलाल प्रसाद उपस्थित रहे।

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...