विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी ने मृतक के घरवालों से मिलकर शोक व्यक्त किया

रांची: विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी ने सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त मृतक के घरवालों से मिलकर शोक व्यक्त किया।
पंडरीपानी निवासी मो ज्याऊल हुसैन पिता इंताफ हुसैन का आकस्मिक निधन सड़क दुर्घटना में हो गया।

विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी को जानकारी मिलते ही अविलंब अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिल कर सांत्वना दी।
मृतक के परिजनों को विधायक ने कहा कि मैं हमेशा आपके लिए उपलब्ध हुँ।वहीं उन्होंने हिट एंड रन के तहत मुवावजा दिलवाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आपको किसी भी तरह की परेशानी होती है तो उन्हें जरूर कॉल करें। मौके पर उपस्थित प्रशासन के पदाधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के जरूरी कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

वही स्पेशल ड्राइव चलाकर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने की बात कही। आगे दुर्घटना ग्रस्त केरिया के भी मरीजों से मुलाकात के दौरान ड्यूटी डॉक्टर को अच्छे से इलाज करने का निर्देश दिया।

रेफेर की स्थिति में विधायक ने परिजनों को riims में इलाज करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी उसके लिए अपने प्रतिनिधि को भी निर्देश दिया।

बाकी मरीजों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना और सुविधाओं के बारे में भी बोला कि आपको यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं अगर किसी को कोई दिक्कत पेश आती है तो उन्हें बताए ।दोषियों पर कार्रवाई की भी बात उन्होंने कही।

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...