Advertisment

पुलिस उपकरण बैंक के माध्यम से 50 छात्र-छात्राओं को दिया गया मोबाइल,एक छात्रा को दिया गया लैपटॉप

सिमडेगा: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला पुलिस उपकरण बैंक के माध्यम से मेधावी और असहाय छात्र-छात्राओं  के बीच मोबाईल व लैपटॉप का वितरण किया गया। जिला पुलिस उपकरण बैंक  का प्रयास है कि  छात्र-छात्राएं ऑनलाईन पठन-पाठन से वंचित न हो सके। इसी उद्देश्य के तहत  50 स्मार्टफोन और एक लैपटॉप को तृतीय  वितरण समारोह में वितरित  किया गया। बता दें कि जिले  में अब तक 10वीं व 12वीं  कक्षा के छात्र-छात्राओं का बीच कुल 162 स्मार्टफोन तथा 1 लैपटॉप का वितरित किया जा चुका है।

एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि  26 जुलाई 2021 को प्रथम स्मार्टफोन वितरण समारोह में उपकरण बैंक  के द्वारा 36 छात्र छात्राओं को तथा विगत 10 अगस्त 2021 को द्वितीय स्मार्टफोन वितरण समारोह में 76 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया था।  इस प्रकार अब तक 75 विद्यालयों से संबंद्ध कुल 162 स्मार्टफोन तथा 01 लैपटॉप वितरित किये जा चुके हैं। एसपी ने कहा कि  उपकरण बैंक में लोग स्वेच्छा से उपकरण जमा करने वाले गणमान्य सभी लोगों को प्रमाण के रूप में रसीद भी दिया जाता है।

 जिला पुलिस उपकरण बैंक में जमा कराये गये  सभी स्मार्टफोन , लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर का स्कूल एवं कॉलेजों के प्राचार्यों  और  प्रधानाध्यापक की अनुशंसा  पर असहाय और मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया जा रहा है। जिससे कि  आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की छात्र-छात्राएं ऑनलाईन पठन-पाठन जारी रख सकें।

एसपी ने  जिला के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों से निवेदन किया है कि वे सभी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक अनोखी और अच्छी पहल के रूप में सिमडेगा जिला पुलिस उपकरण बैंक के माध्यम से डिजीटल असमानताओं के निराकरण तथा असहाय, साधन विहीन एवं मेधावी बच्चों के पठन-पाठन को जारी रखने के लिये अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

रिपोर्टः-  रविकान्त

आर वी एस कॉलेज के 9 छात्रों को किया लॉक

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...