मणिपुर की घटना रोकने में नाकाम मोदी सरकार ने पूरे विश्व में देश की छवि को लगाया धक्का- राजेश राठौड़

  • मणिपुर की घटना में मोदी सरकार की नाकामियों से आजीज सर्वोच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान
  • मणिपुर की घटना ने पूरे विश्व में भारत की छवि को किया धूमिल 
  • मणिपुर घटना रोकने में असफल मोदी सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान

पटनाः मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व 8 मिनट 25 सेकेंड तक पहली बार मीडिया से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुखातिब हुए और अपनी सरकार की नाकामियों के लिए देश की जनता से माफी मांगा, उनका यह प्रेस सम्बोधन पूरी तरीके से दबाव में लिया गया फैसला है. जिसमें उन्होंने अपनी मणिपुर की सरकार के नाकामियों को स्वीकार किया. लेकिन केवल 36 सेकेंड ही अपने पूरे व्यक्तव में उन्होंने उस घटना का जिक्र किया, जो आज से 77 दिन पुरानी है. ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में तीन बेटियों को निर्वस्त्र करके परेड करा रही बर्बर जनता के समक्ष महिलाओं का आत्म सम्मान गिरवी रख दिया है. यह देश नारियों की पूजा करने वाला रहा है और वर्तमान सरकार ऐसी घटनाओं पर 77 दिनों की चुप्पी साध लेती है. प्रधानमंत्री में दल की सरकार मणिपुर में शासन में और न्याय व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई हुई है. बेटियों के साथ बर्बर भीड़ नग्न परेड और गैंग रेप की घटना कर रही है और केंद्र सरकार व राज्य सरकार इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा, बेटियों के साथ हो रहे कुकृत्य पर मौन साध लेती है

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा और प्रधानमंत्री बेटियों के साथ हो रहे कुकृत्य पर मौन साध लेती है. जब मणिपुर जातीय हिंसा की आग में विगत तीन महीनों से जल रही है तो देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरे, चुनावी कैम्पेन, एनडीए की बैठक और राजनीतिक उठक पटक में व्यस्त हैं. आज सुप्रीम कोर्ट को मोदी सरकार की नाकामी और मणिपुर की भाजपा सरकार के नाकामियों के कारण स्वतः संज्ञान लेना पड़ा और यह सरकार के इकबाल के खत्म होने का परिणाम है. केंद्र और राज्य की सरकार के साथ व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांग कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और मणिपुर की हिंसा को तत्काल रोकने की कोशिश करनी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज खुद को इस घटना से व्यथित एवं क्रोधित बताने के जगह कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्रवाई करते तो ज्यादा अच्छा होता.

 

Saffrn

Trending News

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...

हल्दी-अदरक-ओल से बढ़ेगी किसानों की आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन

पटना : बिहार सरकार राज्य में फसल विविधीकरण को गति देते हुए हल्दी, अदरक एवं ओल जैसी उच्च-मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों को विशेष प्रोत्साहन...

हिमोफीलिया-थैलेसीमिया मरीजों के लिए बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक...

पटना : राज्य में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बिहार सरकार लगातार सेवा विस्तार का कार्य कर रही है। जिसमें राजधानी समेत प्रदेश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img