Advertisment

Dhanbad Anti-Crime Drive:बंगाल कांस्टेबल परीक्षा धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, झरिया में 30 गिरफ्तार

धनबाद में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बंगाल कांस्टेबल परीक्षा फर्जीवाड़े का भंडाफोड़। पुलिस ने 30 लोगों को पकड़ा और 272 एडमिट कार्ड बरामद किये।


Dhanbad Anti-Crime Drive धनबाद : धनबाद और झरिया में चल रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़े परीक्षा फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। बंगाल के नदिया जिले के आठ लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया। इनके पास मिले कागजातों की जांच में यह खुलासा हुआ कि ये सभी 30 नवंबर को होने वाली पश्चिम बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले सिंडिकेट से जुड़े हैं।


Key Highlights:

  • धनबाद में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान नदिया के आठ लोग पकड़े गये।

  • पूछताछ में खुलासा, ये सभी बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े से जुड़े थे।

  • झरिया के लॉजों से 22 और लोग हिरासत में लिये गये, जिनमें 14 परीक्षार्थी शामिल।

  • 272 एडमिट कार्ड, 70 से अधिक मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और दस्तावेज बरामद।

  • धनबाद पुलिस ने सूचना बंगाल पुलिस को भेजी, टीम झरिया के लिए रवाना।


Dhanbad Anti-Crime Drive: झरिया के लॉजों से 22 और लोग पकड़े गये

आरोपियों से मिली जानकारी पर झरिया पुलिस ने छापेमारी की। यहां विभिन्न लॉजों से बंगाल के 22 लोगों को पकड़ा गया। इनमें 14 लोग वही विद्यार्थी हैं, जो परीक्षा में शामिल होने वाले थे और सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति रैकेट का सक्रिय सदस्य बताया गया है, जबकि एक अन्य धनसार निवासी वाहन चालक भी इस नेटवर्क का हिस्सा पाया गया।

इसके अलावा पांच लोग टेंट हाउस के कर्मचारी और एक होटल संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस के अनुसार यह पूरा गिरोह पिछले तीन दिनों से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सवाल और जवाब रटा रहा था।

Dhanbad Anti-Crime Drive: एंटी क्राइम चेकिंग में स्कॉर्पियो से मिला सुराग

तिसरा थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका। वाहन की तलाशी में परीक्षा फर्जीवाड़े से संबंधित दस्तावेज मिले। इसके बाद जांच तेज की गई। पूछताछ में पता चला कि गिरोह झरिया के एक लॉज में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़वाने और उत्तर याद कराने का काम कर रहा था।

Dhanbad Anti-Crime Drive: 272 एडमिट कार्ड और 70 मोबाइल बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में सामान बरामद किया। इनमें शामिल हैं:

  • 272 एडमिट कार्ड

  • 70 से अधिक मोबाइल फोन

  • पहचान पत्र

  • एटीएम कार्ड

  • पासबुक व चेकबुक

  • नोटबुक

  • ब्लूटूथ डिवाइस

  • करीब 40 कलाई घड़ियां

  • मोबाइल चार्जर और अन्य कागजात

पुलिस का कहना है कि अभ्यर्थियों को आसनसोल, दुर्गापुर और नदिया से धनबाद लाया जाता था और यहां रहकर उन्हें परीक्षा सामग्री याद करायी जाती थी।

Dhanbad Anti-Crime Drive: बंगाल पुलिस को सूचना, टीम झरिया रवाना

धनबाद पुलिस ने तुरंत पूरा मामला पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचित किया। खबर लिखे जाने तक बंगाल पुलिस की टीम झरिया के लिए रवाना हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Highlights

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...