BJP हेडक्वार्टर पहुंचे मोदी, बिहारी स्‍टाइल में लहराया गमछा, बोले- जय छठी मैया

दिल्ली : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बिहार चुनाव जीत पर दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने हेडक्वार्टर पहुंचकर बिहारी स्टाइल में गमछा लहराया। साथ ही पीएम ने कहा कि जय हो छठी मैया, जय हो छठी मैया।

ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया – PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम एनडीए के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है — फिर एक बाद एनडीए सरकार। बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।

PM Modi BJP Daftar 1 22Scope News

बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है – मोदी

मोदी ने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। बिहार में कुछ ​दलों ने तुष्टिकरण वाला MY Formula बनाया था। लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक ‘MY Formula दिया है, और ये है महिला और यूथ।

PM Modi BJP Daftar 2 22Scope News

PM ने कहा- सांप्रदायिक MY Formula को ध्वस्त कर दिया

उन्होंने कहा कि आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है, और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक MY Formula को ध्वस्त कर दिया है। मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।

PM Modi BJP Daftar 3 22Scope News

हमारा युवा मतदाता, ‘मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है – नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है। अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, ‘मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है। अब हर दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके।

PM Modi BJP Daftar 4 22Scope News

बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’ – मोदी

मोदी ने कहा कि बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’। बिहार ने डंके की चोट पर ​कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत, अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है। जहां हर परिवार को समानता, सम्मान और अवसर मिलता है और जहां अब तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं। भारत के लोग अब सिर्फ विकास चाहते हैं, तेज विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं।

‘NDA अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है’

उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है। बिहार ने ये सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की ये जीत बिहार के उन बहनों, बेटियों की है, जिन्होंने राजद के राज में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत, बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। आज के ये परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है।

PM Modi BJP Daftar 5 1 22Scope News

भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है – PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहां की परंपरा और संस्कृति का आदर किया। सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, छठी मैया से आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी। और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

मोदी ने कहा- हमें देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली

मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद, हमें देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने ‘जय जवान—जय किसान’ की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब अंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र में हमें जीत मिली। देश की राजधानी में 25 वर्षों बाद हम बहुमत से जीते और आज बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन छह चुनावों में कांग्रेस एक बार भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आज के दिन, सिर्फ एक चुनाव में जितने हमारे विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले छह चुनाव में उतने विधायक भी नहीं जीत पाई थी।

यह भी पढ़े : बिहार में NDA की जीत के बाद PM मोदी ने किया ट्वीट, गठबंधन के नेता को दी बधाई, कहा- सुशासन व विकास की जीत…

Saffrn

Trending News

Social Media

162,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
681,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img