मोकामा-मुंगेर Green Field निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी-विजय सिन्हा

मोकामा-मुंगेर Green Field निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। बिहार का सम्मान विकास के साथ डबल ईंजन सरकार की प्राथमिकता। जो कहा वो किया, यही है मोदी जी की गारंटी। प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारतीय राजनीति में शुचिता के साथ त्वरित विकास के प्रतीक। इंडी गठबंधन की राजनीति विरासत और भ्रष्टाचार पर केन्द्रित: विजय सिन्हा

पटना: मोकामा से मुंगेर ग्रीन फिल्ड फोर लेन एनएच-82 (नया एनएच-33) के जमीन अधिग्रहण को केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश भी निर्गत कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि 21 नवम्बर 2024 को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मेरे अनुरोध पर बोधगया में इस पथ के निर्माण की घोषणा की थी। इतने कम समय में इस पथ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, इसके लिए मै नितिन गड़करी जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि यह सड़क लगभग 81 किमी लम्बी होगी। जिसपर 5 हजार करोड़ से अधिक का व्यय संभवित है। राज्य सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा इस कार्य हेतु 4 हजार करोड़ का बजट प्रावधान इसी वर्ष कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि यह सड़क पटना, लखीसराय और मुंगेर जिले से गुजरेगी, जिससे आस-पास के इलाकों में सुगम यातायात का मार्ग प्रशस्त होगा।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि लखीसराय जिले में यह सड़क 57 किमी से अधिक लम्बी होगी। इस सड़़क के अंतर्गत बड़हिया के 11 गाँव, पिपरियां में 4, सुरजगढ़ा में 26, लखीसराय मे 17 और चानन के 9 गाँव है। इस सड़क के निर्माण से लखीसराय जिले का समुचित विकास होगा। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का बिहार के प्रति विशेष लगाव दिखता है। यह वर्तमान बजट में भी दिखा है।

प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग सतत् रूप से आमजनों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय राजनीति में शुचिता के प्रतीक है। वही दूसरी ओर इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार के रास्ते अपने विरासत की राजनीति को बचाने के लिए संघर्षरत है। बिहार की जनता सब देख रही है। एक तरफ एनडीए सरकार विकसित बिहार के लिए संकल्पित है तो दुसरी ओर इंडी गठबंधन के प्रमुख दल अपने युवराजों की राजनीतिक जमीन बचाने के लिए बेवजह बयानबाजी कर रहे है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Venus Star Construction का 14 वर्ष पूरा, रक्तदान शिविर किया गया आयोजित

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट
Green Field Green Field Green Field Green Field Green Field Green Field

Green Field

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img