बंदर को कैद कर रखा, पुलिस पर कराया कुत्ते से हमला देवाशीष पॉल पर दो एफआईआर दर्ज

रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा सेक्टर टू में रहने वाले देवाशीष पॉल के खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने गंभीर धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। आरोप है कि देवाशीष ने एक बंदर को अपने घर में लोहे की जंजीर से बांध कर कैद कर रखा था और उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम पर उसने हमला करवा दिया।

सूचना मिलने पर 14 अप्रैल की शाम करीब 5:40 बजे वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम देवाशीष पॉल के क्वार्टर (बी-1442) पहुंची थी। पहले से ही आरोपी के घर पर दो बार जा चुकी टीम को इस बार भी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी के घर का मुख्य दरवाजा बंद था और जब पुलिस ने दीवार पर चढ़कर अंदर देखा तो पाया कि बंदर को जंजीर से बांध कर रखा गया है। जब टीम ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजे में करंट पाया गया।

टीम ने दरवाजे से बिजली के तार हटाए और अंदर दाखिल होने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने हमला किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे भगाया। जब टीम ने बंदर को छुड़ाने की फिर से कोशिश की तो आरोपी के घर की महिलाओं ने मिर्च पाउडर से हमला कर दिया। मिर्च पाउडर कई पुलिसकर्मियों की आंखों में चला गया जिससे उन्हें जलन होने लगी।

स्थिति बिगड़ने पर देवाशीष पॉल बंदर को लेकर छत से कूदकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से ही गबन, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में कई केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

वन विभाग ने बताया कि इस बंदर को रेस्क्यू करने की कोशिश पहले भी दो बार की गई थी, लेकिन हर बार बाधा उत्पन्न की गई। नोटिस देने और फोन कॉल के बाद भी देवाशीष अथवा उसके परिजन सामने नहीं आए।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img