Aurangabad– दिल्ली से औरंगाबाद बाद आये एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. औरंगाबाद में यह मंकी पॉक्स का पहला मामला है. सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिल्ली से कुटुम्बा लौटे व्यक्ति में यह लक्षण दिखा है.
उस व्यक्ति को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है. गांव में मेडिकल टीम भेजकर संदिग्ध मरीज के रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए पटना भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध मरीज के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री है और मंकी पॉक्स के लक्षण उसमें दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है, इसलिए उस व्यक्ति को आइसोलेशन में रखकर उसपर नजर रखी जा रही है.


