मॉनसून सत्र: सदन में एटीआर पेश, शोक प्रस्ताव के बाद सदन सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

रांची: मानसून सत्र के पहले दिन, झारखंड विधानसभा के सदन में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने विधायकों को दिए गए आश्वासनों के संबंध में अभी तक की गई कार्रवाई का विवरण भी पेश किया गया।

बजट सत्र से मॉनसून सत्र के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें सदन में शोक प्रकाश के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डेविड मुर्मू, प्रकाश सिंह बादल, ओमन चांडी, हरिहर नारायण प्रभाकर, पुत्कर हेंब्रम, डॉ करमा उरांव, गायत्री देवी, शोभाकांत मंडल, विनोद कुमार चौधरी सहित कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई।

इसके अलावा, 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों, बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों और मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति भी सदन में संवेदना जताई गई।

सदन के अंदर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विधायक प्रदीप यादव, सुदेश महतो, विनोद सिंह, कमलेश सिंह, सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद स्पीकर ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img