30 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा मानसून

30 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा मानसून

रांची:  मानसून 30 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा। इसका असर शुक्रवार से ही दिखेगा।

28 से 30 जून तक कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार है। इसके बाद 14 जुलाई तक हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

फिर 15 जुलाई से पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून 20 जून को प्रवेश कर गया, लेकिन बंगाल की खाड़ी में डिस्टर्बेस के कारण बारिश कम हुई।

चाईबासा, पाकुड़ और साहिबगंज में तो मध्यम दर्जे की बारिश हुई, पर 21 जिलों में नहीं के बराबर। इधर, गुरुवार शाम रांची सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। पारा 3 डिग्री तक गिरा।

Share with family and friends: