Dhanbad में गरजा बुलडोजर, रेलवे के अतिक्रमण अभियान से एक दर्जन से अधिक घर ध्वस्त…

Dhanbad: Dhanbad शहर के पम्पु तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को रेलवे ने बड़ा अभियान चलाया। तालाब के समीप रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि पम्पु तालाब का करोड़ों रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी बीच तालाब के आसपास स्थित रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान और खटाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था।

कई बार नोटिस देने के बाद हुई कार्रवाई

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था बावजूद इसके कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद रेलवे की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से कुछ विरोध भी देखने को मिला। स्थिति को देखते हुए मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ आरपीएफ और धनबाद थाना की पुलिस भी मौजूद थी पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया जिसके बाद अभियान जारी रखते हुए इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -रेलवे अधिकारी

इस संबंध में रेलवे अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ताकि पम्पु तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में कोई बाधा न आए। Dhanbad थाना के एसआई देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि पप्पू तालाब स्थित डीएस कॉलोनी में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे। फिलहाल उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img