भारतमाला परियोजना : कैमूर में 98 करोड़ से अधिक मुआवजा वितरित

कैमूर : कैमूर जिले में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे बनारस-रांची-कोलकाता छह लेन एक्सप्रेस-वे के लिए मुआवजा भुगतान में तेजी आई है। जिला प्रशासन के अनुसार, दो जनवरी 2026 तक 771 मामलों पर कार्रवाई चल रही है, जिनके लिए कुल 119 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि तय की गई है। अबतक 640 किसानों के खातों में सीधे 98 करोड़ 31 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं। सबसे ज्यादा भुगतान पैकेज-2 में हुआ है जहां 78 करोड़ 89 लाख रुपए दिए गए हैं।

कुछ मामले अभी लंबित हैं – जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार

हालांकि कुछ मामले अभी लंबित हैं। 100 से अधिक आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया में हैं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने किसानों से दस्तावेज जल्द जमा करने की अपील की है। वहीं किसान संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष विमलेश पांडेय एवं सचिव अनिल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण भुगतान प्रक्रिया धीमी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान में तेजी नहीं आई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Bharat Mala Project 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री के आदेश से जीविका कर्मियों में खुशी की लहर, 30 प्रतिशत तक वेतन में इजाफा, इस दिन से होगा भूगतान…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates