बोकारो और चास शहर की निगरानी में लगाये गए अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब

Bokaro-आम नागरिकों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बोकारो और चास के शहरी इलाकों के अति संवेदनशील स्थानों पर लगाये गए अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं. इस प्रकार तीसरी आंख के सहारे शहर को अपराध मुक्त बनाने का सपना जमींदोज होता नजर आ रहा है. पूरे ताप झाम के साथ लगाया गया यह तीसरी आंख अब सिर्फ बालीडीह में काम रही है.

यहां यह भी बता दें कि पूरे शहर में करीबन 350 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना भी अपने अंजाम तक नहीं पहुंचा. कई कम्पनियों ने सीएसआर मद से सीसीटीवी लगाने पर सहमति जताई थी. लेकिन, किसी न किसी अवरोध के कारण यह पूरा नहीं हो सका. कई बार अपराध के बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की अहमियत काफी बढ़ जाती है और अपराधियों तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाता है.

अभी हाल ही में धनबाद, जज उत्तम आनन्द हत्याकांड में राज्यवासियों को इसकी अहमियत की जानकारी मिली.  तीसरी आंख ने पुलिस को राह दिखलाई. अपराधियों तक पहुंचने में का रास्ता आसान हुआ. अभी हाल में बालीडीह में 29 कैमरे लगाए गए हैं.  जिसके राजमार्ग पर निगरानी की जाती है. पेटरवार में भी सीसीटीवी से बाजार की निगरानी की जा रही है. स्थानीय निवासियों की माने तो इससे एक हद तक अपराध की घटनाओं पर अंकुश भी लगा है.

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा का कहना है कि  माराफारी और  बालीडीह में कैमरे लगाए गए हैं. लेकिन अभी सिटी में नहीं लगा है.  इसके प्रयास किए जा रहे हैं.

रिपोर्ट- चुमन

 

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img