10 वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान हरियाणा से गिरफ्तार

Rohtas-पिछले 10 वर्षों से रोहतास पुलिस के लिए सरदर्द बना मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान उर्फ जाहिद परवेज को हरियाणा के सूरजकंड से एक फार्म से गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि बिहार पुलिस की स्पेशल टीम पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में कक्कू खान की रेकी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. इस कुख्यात अपराधी का नाम डेहरी में हाई प्रोफाइल मर्डर लल्लू सिंह हत्याकांड में संलग्न था. बताया जाता है कि मृतक लल्लू सिंह पुलिस का इन्फॉर्मर था. कक्कू खां कांग्रेस की टिकट से डिहरी विधानसभा सीट से वर्ष 2010 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है.

रोहतास, एसपी आशीष भारती ने कहा है कि पुलिस को  इस बात की सूचना मिली थी कि कक्कू खां दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर में रियल स्टेट के बिजनेस में हाथ आजमा रहा है. बाद में यह जानकारी भी मिली कि वह हरियाणा के सूरजकुंड में करोड़ों का फार्म हाउस बनाकर छुपा हुआ है. जहां से उसे गिरफ्तार किया गया. कक्कू खां पर कई और मामलों में वांछित है. वह एनटीपीसी नवीनगर में ठेकेदारी के अलावे रोहतास में बालू के अवैध कारोबार से भी जुड़ा था. लेकिन हाई प्रोफाइल मर्डर लल्लू सिंह हत्याकांड के बाद वह 10 सालों से फरार था.  

रिपोर्ट-दयानन्द तिवारी

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...