Rohtas: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकी मां, बिगड़ी तबियत और…

रोहतास: बड़ी खबर Rohtas से है जहां एक महिला अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और महिला की भी मौत हो गई। घटना रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आलमगंज मोहल्ला की है जहां बीती देर रात अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मार कर दी थी। युवक की हत्या के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया वहीं पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई थी। युवक की मौत का सदमा उसकी मां नहीं सह सकी और गुरुवार को उसकी माँ का भी निधन हो गया। युवक की मौत के बाद उसकी मां के निधन के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात अपराधियों ने आलमगंज मोहल्ला निवासी मजनू गद्दी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। युवक की मौत के बाद उसकी मां का भी निधन हो गया जिसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। लोगों ने बताया कि बेटे की मौत की खबर सुन उसकी बुजुर्ग मां की तबियत खराब हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Rohtas Rohtas Rohtas

यह भी पढ़ें – RERA के नियमों का किया उल्लंघन, अब कोर्ट ने कहा ‘5 बिल्डर पर चलेगा मुकदमा’

स्थानीय डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया इसी बीच इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। युवक और उसकी मां की मौत की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बता दें कि युवक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   India गठबंधन में बन गई बात? लंबी बैठक के बाद मुकेश सहनी समेत कांग्रेस ने कहा…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...