अगलगी की घटना में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बेतिया : बेतिया में हुई अगलगी की घटना में मां बेटी की झुलसने से मौत हो गई है। जबकि बचाने गए पिता भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डकही गांव की है। मृतकों की पहचान डकही गांव निवासी बद्री राम की पत्नी सुगांती देवी (38) और उनकी खुशबू कुमारी (15) के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान बद्री राम के रूप में हुई है। जख्मी बद्री राम के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि सोमवार की देर रात बद्री अपने परिवार के साथ सोए हुए थे।

इसी दौरान मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव से आग लग गया। जबतक बद्री कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें झुलस कर बद्री के पत्नी और बेटी की मौत हो गई। जबकि बद्री गंभीर रूप घायल हो गए हैं। वहीं इस आग लगी के घटना में करीब पांच लाख का नुकसान भी हुआ है। बताया जाता है कि बद्री गांव में ही खेती और सरगटिया पंचायत मे स्वछता ग्रही का काम करते हैं। उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी देखें :

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति का इलाज जीएमसीएच के बर्न वार्ड में चल रहा है। घटना के बाद अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में आग लगने का प्रथम दृष्टि मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव को बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : अवैध शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...