मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 5 की मौत, 6 लोगों की गई आंखों की रोशनी

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत कल हुई थी और आज चार व्यक्ति की मौत हुई है। कुल चार लोगों की मौत अबतक हो चुकी है और दो लोगो की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है। इसके साथ ही अबतक लगभग आधा दर्जन लोग सदर अस्पताल में इलाजरत है। जिसमें कुछ लोगों की आंख की रौशनी भी चली गई है। जितने लोग इस शराब के चपेट में आए हैं वे सभी लोग लोकल शराब का सेवन किया था।

अबतक जिन लोगों की मौत हुई है या जो लोग इलाजरत है वे सभी लोग शराब का सेवन किए थे – DSP दिलीप कुमार

आपको बता दें कि घटना तुरकौलिया प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के बताए जा रहा है कुछ लोग शंकर सरैया गांव के भी हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि अबतक जिन लोगों की मौत हुई है या जो लोग इलाजरत है वे सभी लोग शराब का सेवन किए थे। मृतकों में चंदू, प्रमोद, हीरालाल और परिछन मांझी शामिल हैं।

Motihari Maut 1 1 22Scope News

सप्लायर हीरालाल व जम्बू के साथ लगभग एक दर्जन लोग गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब सप्लायर हीरालाल राय और जम्बू बैठा के साथ लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके के चौकीदार को भी निलंबित कर दिया गया है। इस कांड में जो चेन है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पता किया जा रहा है कि कच्ची शराब कहां से लाया गया था।

Motihari Maut 2 1 22Scope News

मोतिहारी शराबकांड में अबतक 5 लोगों की हो चुकी है मौत – DIG हरिकिशोर राय

मोतिहारी शराबकांड को लेकर नया अपडेट आया है। डीआईजी हरिकिशोर राय ने कहा कि इसमें पांच लोगों की अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पांचवें व्यक्ति जिनकी मौत हुई है उनका नाम समाप्त साह है। इस मामले को लेकर डीआईजी हरिकिशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी।

DIG Harikishore Rai 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच में जुटी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...