सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री जनक राम ने भरी हुंकार, कहा- अत्याचारी बहुत शक्तिशाली हो जाए तो आवश्यक होता है नाश

सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री जनक राम ने भरी हुंकार, कहा- अत्याचारी बहुत शक्तिशाली हो जाए तो आवश्यक होता है नाश

दरभंगा : ग्रामीण विधानसभा के सोनकी पंचायत सरकार भवन परिसर में आज आयोजित चुनावी सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने जनता से एनडीए उम्मीदवार ईश्वर मंडल को भारी मतदान करने की अपील की। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही। मौसम खराब रहने के बावजूद सहभागिता उल्लेखनीय रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी देखे गए।

DIARCH Group 22Scope News

d1 2 22Scope News

जब अत्याचारी बहुत शक्तिशाली हो जाएं, तो उनका नाश आवश्यक होता है – रेखा गुप्ता

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्रा रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह ‘जानकी की धरती’ पर आशीर्वाद लेने आई हूं। और महिलाओं व माताओं से भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा स्थानीय नेतृत्व और लालटेन-युग के विधायक पर तीखा हमला किया और कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से कष्ट देकर बैठे हैं। रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवी-अवतार का संदर्भ देते हुए कहा कि जब अत्याचारी बहुत शक्तिशाली हो जाएं, तो उनका नाश आवश्यक होता है। उन्होंने लोगों से ईश्वर मंडल का नाम लिखकर मतदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने महिलाओं के जनहित के लिए केंद्र और राज्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उज्ज्वला गैस, बैंक खातों का विस्तार और मुद्रा ऋण आदि और कहा कि इन सुधारों से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।

d2 2 22Scope News

LED युग में लालटेन का क्या काम – दिल्ली की CM

अपने संबोधन में रेखा गुप्ता ने कहा कि रोजमर्रा-जीवन के उदाहरणों के जरिए तकनीकी सुविधाओं और बिजली के आने से होने वाले बदलावों को रेखांकित किया और कहा कि अब एलईडी-युग है, ‘लालटेन’ नहीं। उनके संबोधन में एक संवादात्मक दृश्‍य भी रहा, जिसमें उन्होंने महिलाओं को ‘बटन दबाने’ यानी सही प्रतिनिधि चुनने के लिए प्रेरित किया।

महिलाएं अपना भविष्य तक करें, सोच समझ कर मतदान करे – रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने छठी मैया के व्रत और ग्रामीण महिलाओं की लगन का जिक्र कर उनकी समझदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अपने परिवारों के भविष्य के लिए सोच समझकर मतदान करें।

सरकार की उपलब्धियां गिना नेतृत्व को शक्ति बनाए रखने का अनुरोध किया – जनक राम

बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने भी सभा में एनडीए सरकार के विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए जनता से वर्तमान नेतृत्व को शक्ति बनाये रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में विकास हुआ है और यह प्रगति निरंतर बनाए रखनी है। मंत्री ने उपस्थित महिलाओं और नागरिकों से अपील की कि वे ईश्वर मंडल को भारी मतों से विजयी बनाकर सरकार की मजबूती सुनिश्चित करें।

स्थानीय विधायक जंगलराज का प्रतीक

दोनों नेताओं ने मौजूदा स्थानीय विधायक ललित यादव पर कड़ी टिप्पणी की और उन्हें ‘खूंखार अपराधी’ व ‘जंगलराज’ का प्रतीक करार दिया। मंत्री जनक राम ने कहा कि इस बार ललित यादव को उखाड़ फेंकना है। सभा में स्थानीय मुद्दों के अलावा महिलाओं, शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड सीएम धामी और मंत्री संतोष सुमन पहुँचे मोतिहारी, एनडीए प्रत्याशी के सभा को किया संबोधित

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Cough Syrup New Rule: अब बिना Doctor Prescription नहीं मिलेगा खांसी...

केंद्र सरकार ने खांसी के सिरप की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब देशभर में कफ सिरप केवल डॉक्टर के पर्चे...

Jharkhand Ration Card Update: 68 लाख राशन कार्डधारियों का तैयार होगा...

झारखंड सरकार 68 लाख राशन कार्डधारियों का जातिगत डेटा बेस तैयार करेगी। इसके लिए विशेष डीलर ऐप बनाया गया है, जिससे लाभुकों की जाति...

Jharkhand Liquor Supply Crisis: 200 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान पर...

 झारखंड में शराब, बीयर और वाइन कंपनियों का 200 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान लंबित है। उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द भुगतान की...