मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, फेक करेंसी जब्त

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने फेक करेंसी जब्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। दरअसल, पूर्वी चंपारण जिला नेपाल का बॉर्डर इलाका वाला जिला है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने नशीले पदार्थ व फेक करेंसी के तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक अभियान छेड़ दिया है। नतीजा यह है कि पिछले एक सप्ताह में तकरीबन 30 करोड़ के मादक पदार्थ चरस जब्त किया गया था। छापेमारी जारी ही था तभी इसी अभियान के दरम्यान जाली नोट के कारोबारी को एक लाख 44 हजार रुपए के जाली नोट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई छौड़ादानो थाना क्षेत्र के रक्सौल छौड़ादानो नहर पर की है।

दरअसल, पुलिस को सुचना मिली की फेक करेंसी के कारोबारी बड़ी मात्रा में नोटों का बंडल लेकर जा रहा है तभी पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दिया। इसी दरम्यान बाइक से जाली नोट का खेप ले जा रहे कारोबारी आसिफ राज को पुलिस ने धर दबोचा फिर तलाशी में पुलिस ने एक लाख 44 हजार के जाली नोट को जब्त किया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है कि यह जाली नोट आया कहां से इसे सप्लाई देना था। गिरफ्तार युवक के ऊपर पहले से ही दिल्ली पुलिस के द्वारा स्पेशल सेल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही एक और मुकदमा रक्सौल थाने में दर्ज है जो जाली नोट का ही है।

यह भी पढ़े : चार साल पहले Miss Call से हुआ प्यार, प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, पत्नी गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...