मोतिहारी पुलिस ने किया अवैध Mini Gun Factory का उद्भेदन, भारी मात्रा में…

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। मामले में पुलिस ने 6 देशी पिस्टल और 73 जिंदा कारतूस के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। मोतिहारी के एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि नगर थाना की पुलिस ने वाहन जाँच के दौरान चाकू और ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में युवकों ने पुलिस को कोटवा, गोविंदगंज और चकिया इलाके में मिनी गन फैक्ट्री की बात बताई। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 6 देशी पिस्टल, 73 जिन्दा कारतूस समेत हथियार बनाने में प्रयोग किये जाने वाले अन्य उपकरण बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस अवैध हथियार निर्माण से जुड़े गिरोह के पहचान में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Traffic DSP के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mini Gun Factory Mini Gun Factory

Mini Gun Factory

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...