मोतिहारी पुलिस का कारनामा,उत्तराखंड से साईबर ठग को किया गिरफ्तार,बंग्लादेश और भारतीय पासपोर्ट किया बरामद

मोतिहारी पुलिस का कारनामा, उत्तराखंड से साईबर ठग को किया गिरफ्तार, बंग्लादेश और भारतीय पासपोर्ट किया बरामद

मोतिहारी : साइबर थाने की पुलिस ने उत्तराखंड से एक साइबर ठग को 21 लाख रुपए की साइबर ठगी करने और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लगातार ठगी और उगाही करने के मामले में गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है विदेश भेजने के नाम पर सद्दाम हुसैन नाम का व्यक्ति लोगों से ठगी करने का काम करता था जिसके बाद पुलिस ने जांच की और बांग्लादेश के एक पासपोर्ट के साथ 23 भारतीय पासपोर्ट कई इलेक्ट्रिक उपकरण भी पुलिस ने जब्त किया है।

1 बांग्लादेश का पासपोर्ट, 23 भारतीय पासपोर्ट के साथ कई दस्तावेज बरामद

वहीं साइबर पुलिस ने साइबर ठग सद्दाम हुसैन के पास से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने 1 बांग्लादेश का पासपोर्ट, 23 भारतीय पासपोर्ट,एक लैपटॉप दो मोबाइल, स्वाइप मशीन,एग्रीमेंट पेपर और स्कैनर के साथ कई संदिग्ध सामान को भी जब्त किया है।

विदेश भेजने के नाम पर की थी 21 लाख की ठगी

पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि साइबर ठग उत्तराखंड के रहने वाला सद्दाम हुसैन लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता था। साइबर फ्रॉड करने का काम कर रहा था वही मोतिहारी के हरपुर के रहने वाले अरशद अली से उसने 21 लाख रुपए की ठगी की थी जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड जाकर सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार करके लाई है।

ये भी पढे :  सहरसा दौरे पर जायेंगे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम केबाद करेंगे समीक्षा बैठक

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...