रांची में तय समय से ज्यादा लग रहा पासपोर्ट वेरिफिकेशन में वक्त

एक दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों को दी गयी जानकारी

रांची : देश भर में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का औसत 10 – 15 दिनों का है,

लेकिन राजधानी रांची में इसका औसत 26 दिन लग जाता है.

जबकि पासपोर्ट के पुलिस वेरिफिकेशन के लिए 21 दिनों का समय दिया गया है.

हालांकि इस समय अब और भी कम किया जा रहा है और 15 दिनो के भीतर ही

पुलिस वेरिफिकेशन का समय दिया गया है, ताकि लोगों को

कम परेशानी का सामना करना पड़े. इसे लेकर आज पासपोर्ट में

पुलिस वेरिफिकेशन के लिए एक कार्यशाला का आयोजन रांची पुलिस लाइन में किया गया.

passport1 22Scope News

पासपोर्ट वेरिफिकेशन: काफी संख्या में लोग जाते हैं विदेश

बता दें कि विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है, जो सरकार के द्वारा किसी को भी विदेश जाने का परमिशन देती है. वर्तमान समय में काफी संख्या में लोग एक देश से दूसरे देश जाते हैं. चाहे वो काम के सिलसिले में हो या फिर शिक्षा को लेकर. जिसके लिए काफी संख्या में पासपोर्ट बनाने के लिए लोग आवेदन देते हैं.

ssp 22Scope News

वेरिफिकेशन के लिए 21 दिनों का दिया गया है समय

सारी चीजे ऑनलाइन होने के कारण अब आवेदक को कहीं जाने की जरूरत नहीं होती. लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन एक ऐसा प्रोसेस है जो मेन्युअल होता है. और इसे देखते हुए इसमें 21 दिनों का समय दिया गया है. इससे भी ज्यादा वक्त पासपोर्ट वेरिफिकेशन में लग रहा है जो चिंता का सबब है. जिसे देखते हुए इस वर्क शॉप का आयोजन किया गया. कार्य को कैसे आसान बनाया जाए.

passport2 22Scope News

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में ज्यादा समय लगना बना चिंता का सबब

मामले की जानकारी देते हुए पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी ने कहा कि राजधानी रांची में प्रतिदिन औसत 350 से 400 पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आता है. जो वर्तमान समय में उतना ज्यादा नहीं है, इसके बावजूद समय का ज्यादा लगना थोड़ा चिंता का सबब है. पासपोर्ट में तय समय सीमा से भी ज्यादा समय लगना वरीय पुलिस अधिकारी भी मानते हैं जिसे देखते हुए ही इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि जो समस्याएं है उसे दूर किया जा सके.

बहरहाल पासपोर्ट वेरिफिकेशन में देरी की सबसे बड़ी वजह क्रिमिनल केस का पूरी तरह ऑनलाइन न होना भी है. और कहीं न कहीं कंप्यूटर की कमी भी होना है. जिसे लेकर कार्य करने की जरूरत है और इसपर सरकार को ध्यान देना होगा.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...