Advertisment

रांची एक्सप्रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

देवघरः जिले के मधुपुर सहित आसपास के लोगों को आज से झारखंड की राजधानी रांची के लिए नई ट्रेन की सौगात मिली है। नई ट्रेन मधुपुर-रांची एक्सप्रेस को आज गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने मधुपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बताते चलें कि इस क्षेत्र के लोगों को अब तक हजारीबाग के लिए कोई रेल सेवा नहीं मिली थी। यह पहली ट्रेन है जो मधुपुर से खुलकर कोडरमा, हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचेगी।

आस-पास के यात्रियों को होगी सहूलियत

यह ट्रेन मधुपुर स्टेशन से दोपहर के 3:00 बजे खुलकर रात के 11:15 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी, वहीं रांची से सुबह 6:00 बजे खुलकर दोपहर के 1:50 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें-डॉक्टर से मांगी 5 लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार 

वहीं इस ट्रेन के शुरू होने से मधुपुर सहित आसपास के क्षेत्र करो, मार्गोमुंडा, देवघर, जसीडीह, देवीपुर, सारवां और सारठ प्रखंड के रेल यात्रियों को कोडरमा और हजारीबाग के लिए पहली सीधी ट्रेन मिलने से खासा उत्साह है।

यह ट्रेन मधुपुर से 3 घंटे में कोडरमा और 4:45 घंटे में हजारीबाग पहुंचेगी। रांची और मधुपुर के बीच कुल 12 स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा।

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...