Advertisment

डॉक्टर से मांगी 5 लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

बोकारोः डॉक्टर से रंगदारी मांगे जाने के मामले में सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने एक महिला तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि चीरा चास स्थित के के सिंह कॉलोनी के रहने वाले डॉ रितेश कुमार मिश्रा को लगातार धमकी देकर ₹5 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी।

ठगी 1 22Scope News

डॉ मिश्रा जो वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में कल ही योगदान दिए थे, बताया जा रहा है कि डॉ मिश्रा अपने किसी परिजन के यहां बारी कोऑपरेटिव गए हुए थे, जहां उन्हें एक कॉल आया जिसमें ₹5 लाख की रंगदारी मांगी गई। जिसमें जॉइनिंग नहीं करने को कहा गया और यह कहा गया कि जान से मार देंगे।

7-8 महीने से दी जा रही थी धमकी

पीड़ित डॉक्टर ने सेक्टर 12 थाना पुलिस को एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। इस संबंध में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि लगातार 7-8 महीना से डॉ रितेश कुमार मिश्रा को धमकी दी जा रही थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव कुमार को माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन से और महिला को सेक्टर 1 से गिरफ्तार किया गया है।

ठगी 2 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- अभिषेक श्रीवास्तव, साहिबगंज डीसी और बिनोद कुमार सिंह को ईडी का समन 

आरोपी महिला जो इलेक्ट्रो स्टील में एएनएम के पद पर कार्यरत है, उसी ने अपने सहयोगी संजीव कुमार के साथ मिलकर धमकी दिलवाकर ₹5 लाख की राशि की मांग करवाई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...