Commercial Advertisment

सांसद ने नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का किया उद्घाटन

मोतिहारी : बिहार सरकार के श्रम विभाग के तहत मोतिहारी के श्रम भवन में एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस नियोजन मेला में 28 विभिन्न कंपनियों के द्वारा स्टॉल भी लगाए गए हैं। जहां पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। कई युवाओं को कौशल विकास के तहत टूलकिट भी प्रदान किया गया। सरकार की यह कोशिश है कि युवा आर्थिक रूप से अपने आप को मजबूत हो सके।

श्रम मेला के उद्घाटन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि पूर्वी चंपारण में भी नियोजन सह व्यवसायिक मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार दिया जा रहा है। वहीं तकनीकी रूप से बेहतर युवाओं को टूलकिट भी प्रदान किया जा रहा है। ताकि वह आर्थिक रूप से अपने आप को मजबूत कर सक।

यह भी देखें :

वहीं टूलकिट मिलने वाली मुस्लिम महिला सहाना बेगम ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के द्वारा लगातार मदद मिल रही है और इसी कड़ी में टूलकिट के रूप में सिलाई मशीन मिला है। ताकि अपने रोजगार को और आगे बढ़ा सके। हम सब काफी खुश हैं कि सरकार हमको आर्थिक रूप से मदद कर रही है। वहीं छात्र प्रीति कुमारी ने भी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को सम्मानित किया जा रहा है और रोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हम लोग को सरकार मदद कर रही है।

यह भी पढ़े : सीएम नीतीश कुमार की यात्रा से पहले पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ तैयार कर ली है कुंडली

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...