Ramgarh: आज दिनांक 06 फ़रवरी 2026 को सिद्धू–कान्हू मैदान, Ramgarh में प्रस्तावित “सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026” के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
सांसद Manish Jaiswal ने किया संबोधित
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को सांसद Manish Jaiswal ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बाबला, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राजीव जायसवाल ने आयोजन की सामाजिक भावना एवं पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने “सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026” के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आयोजन की सामाजिक भावना एवं पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संपन्न कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करने का एक संवेदनशील प्रयास है। यह पहल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करती है।
101 जोड़ों का किया गया चयन
लगभग डेढ़ माह तक चली चयन प्रक्रिया में करीब 450 आवेदन प्राप्त हुए। मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों तथा सांसद कार्यालय के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की बहुस्तरीय जांच के बाद 101 जरूरतमंद जोड़ों का चयन किया गया।
चयन में गरीब, अनाथ एवं अभिभावक-विहीन परिवारों को प्राथमिकता दी गई। पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया, जिससे योजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक ही पहुंचे। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से पात्र युवक-युवतियों को शामिल किया गया। विशेष रूप से उन बेटियों को प्राथमिकता दी गई जिनके पिता नहीं हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं प्रबंधन
प्रत्येक दूल्हा-दुल्हन के साथ एक प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो उनके आवागमन, ठहराव एवं कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित पहुंच की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे आयोजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
बारात एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दिन सुबह 9 बजे फुटबॉल ग्राउंड से बारात प्रस्थान करेगी, जिसमें 101 वाहन, गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़े शामिल होंगे। माननीय सांसद Manish Jaiswal स्वयं बारात का नेतृत्व करेंगे और लगभग 11 बजे तक मंडप स्थल पहुंचने की संभावना है।बारात आगमन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेंगे तथा जयमाला के अवसर पर दिल्ली के सांसद एवं प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।
विवाह संस्कार एवं सहयोग
प्रख्यात आचार्य पंडित राघव पांडेय द्वारा सभी 101 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक नवदंपत्ति को 23 प्रकार के उपयोगी उपहार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें घरेलू सामग्री के साथ रोजगार सहयोगी साधन जैसे ई-रिक्शा भी शामिल हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की शुरुआत कर सकें।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
आयोजन में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार, कई माननीय सांसदगण, विधायकगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति संभावित है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बाबला ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है और रामगढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।
उपस्थित गणमान्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, पीवीयूएनएल सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि रणजीत पांडे, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, रंजन सिंह फौजी, जिला मंत्री दिलीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Highlights


