CM Hemant-कल्पना की 20वीं सालगिरह आज, रजरप्पा में पूजा कर लिया मां का आशीर्वाद,देखें तस्वीरें….

Ramgarh: आज 7 फरवरी को झारखंड के CM Hemant सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रही है। आज सालगिरह के खास मौके पर सीएम अपनी पत्नी के साथ रजरप्पा पहुंचे और वहां पूजा –अर्चना कर मां शक्ति का आशीर्वाद लिया।

माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में सीएम ने की पूजा

CM Hemant सोरेन ने रजरप्पा में प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 1.13.33 PM 22Scope News

CM Hemant ने दी नारियल की बलि

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Read More: कटिहार में खूनी खेल : फेसबुक, ‘इश्क’ व कत्ल! पांच साल पहले पति, अब पत्नी की गोली मारकर हत्या…

2006 में हुई थी शादी

बता दें CM Hemant सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेने की शादी 7 फरवरी 2006 को हुई थी। पत्नी कल्पना सोरेन ने सीएम हेमंत का साथ हर कदम पर दिया है चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो। अब राजनीति में भी कल्पना सोरेन सीएम हेमंत के कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 1.13.27 PM 22Scope News

कैसे हुई CM Hemant की शादी

बता दें CM Hemant की बड़ी बहन की शादी ओडिशा में हुई। इस बीच ओडिशा की रहने वाली कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन परिवार की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी,बताया जाता है कि पहली नजर में शिबू सोरेन परिवार ने कल्पना सोरेन को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। फिर दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी की तारीख तय हो गई। और 20 साल पहले 7 फरवरी 2006 को दोनों परिणय सूत्र में बंध गए और अभी सीएम और उनकी पत्ना दो बेटों के माता-पिता भी बन चुके हैं।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 1.13.28 PM 22Scope News

 

WhatsApp Image 2026 02 07 at 1.13.30 PM 1 22Scope News

 

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...