गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए सांसद पप्पू यादव ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,मिलेगी हर संभव सहायता

गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए सांसद पप्पू यादव ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,मिलेगी हर संभव सहायता

पटना : NEET छात्रा मौत मामले के बाद उपजे असंतोष और पुलिस की बदनामी के बीच पीड़ितों के बीच उम्मीद की किरण बन उभरे पुर्णियां सांसद पप्पू यादव हैं।

पूर्णियां सांसद ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पूर्णियां सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के बहाने बिहार की बेटियों को भरोसा दिलाया है जो हॉस्टल माफिया के चंगुल में फंसी निरीह बेटियों और उनके परिजनों के लिये आशा की किरण बन कर सामने आया है। सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के नाम एक हेल्पलाईन नंबर जारी किया है। सांसद ने लिखा है …..पटना व बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए एक विनम्र और अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना। यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी,असहजता,भय या शोषण का सामना करना पड़ रहा हो या आपको शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो, तो बिना किसी संकोच के तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं- हम हर कदम पर आपके साथ हैं। हमारा हेल्पलाइन है 6207084398 | 9534549311

बेटियों को शोषण से मुक्ति की संभावना 

गौरतलब हो कि बिहार के गांवों से पटना में आकर पढ़ने वाली छात्राओं को कई तरह की पेरशानी झेलनी पड़ती है। हॉस्टल मालिको के शोषण के कारण कई बेटियां असमय काल के गाल में समा रही है। कही उनकी हत्या कर दी जाती है तो कही उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर किया जाता है। पटना के हॉस्टलों में छात्राओं के मौत के सैकड़ों ऐसे मामले पुलिस थाने में धुल फांक रहे हैं।

ऐसे मामले में पुलिस करती है खानापूर्ति 

ऐसे मामलों में पुलिस भी खानापूर्ति कर फाईल को बंद देती है। कई मामले तो ऐसे भी है जिसमे परिजन लोक लाज से मामले को दबा देते हैं। जिसके कारण ऐसे लोगों को पुलिस का कोई खौफ नही रहता है। ऐसी घटनायें बदस्तूर जारी रहती हैं।

ये भी पढे़ :  सिक्सर के 6 गोली छाती में …भोजपुरी गाने की धुन पर लहराती महिला होमगार्ड जवानों का वीडियो हुआ वायरल, डीजीपी के निर्देश की निकली हवा

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...