Advertisement
Advertisement
Advertisement

भू-माफिया से परेशान लोगों का दर्द बांटने पहुंचे सांसद संजय सेठ  

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नगर के ग्रामीण इन दिनों भू-माफिया नवीन सांगा से परेशान हैं, नवीन सांगा आये दिन ग्रामीणों के इस्तमाल करने वाले रास्ता को जेसीबी से कटवा देता है जिसकी वजह से ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे हैं. जब इसका विरोध ग्रामीण करते है तो भू माफिया उन्हें जान से मारने और एसटी -ऐसी थाना में केस करने की धमकी देते है. इस सारे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विभागीय अधिकारी, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश कच्छप ,डीसी, एमपी, थाना, अंचल समेत कई जगहों पर आवेदन देकर दी है. सोमवार को सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्या सुनी और डीसी से बात कर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया और नवीन सांगा पर करवाई करने की बात कही.

सैकड़ो ग्रामीण पिछले 20 से 25 साल से इस इलाके में रह रहे है, जिस जमीन पर भू माफिया ने कब्जा किया है उस जमीन पर मिलिट्री की पानी टंकी बनी हुई. पीड़ितों का कहना है कि ग़ैरक़ानूनती तरीके से दूसरे की जमीन पर कब्जा कर दबंगई और पैसा के लालच में रास्ता काट कर धमका रहे है नवीन सांगा. पीड़ितों ने कहा कि जबरदस्ती रोड काट कर इट पत्थर गिरा कर परेशान किया जा रहा है जब विरोध करते है तो जान से मारने की धमकी दी जाती है.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

दरभंगा में एक भवन में चलेंगे दो अस्पताल, जानिए कैंसर हॉस्पिटल...

पटना: बिहार के दरभंगा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गंगवारा स्थित 100 शय्या...

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...