ZRUCC की बैठक में सांसद शाम्भवी चौधरी यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना रेलवे की जवाबदेही

ZRUCC की बैठक में सांसद शाम्भवी चौधरी यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना रेलवे की जवाबदेही

पटना :  पटना स्थित होटल चाणक्य में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में समस्तीपुर की सांसद श्रीमती शाम्भवी ने समस्तीपुर रेल मंडल से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार का यह प्रमुख रेल मंडल प्रतिदिन लाखों यात्रियों की सेवा करता है, ऐसे में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

drtyyyyy 22Scope News

रेलयात्रियों की सुविधाओं में सुधार से विश्वास होगा सुदृढ़

सांसद ने बैठक के दौरान रेल यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ट्रेनों के ठहराव में विस्तार, समय-सारिणी के युक्तिकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवरब्रिज की स्थिति में सुधार, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए समर्पित सुविधाओं के सुदृढ़ विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं में निरंतर सुधार से ही रेलवे पर यात्रियों का विश्वास और सुदृढ़ होगा।

बैठक में उपस्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्रीमती शाम्भवी की सक्रिय पहल से समस्तीपुर मंडल के रेल यात्रियों में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढे़ : गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए सांसद पप्पू यादव ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,मिलेगी हर संभव सहायता

अंशु झा की रिपोर्ट

Chatra Sonam Wangchuk Protest: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: रविवार को ज़िले के अंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिन की भूख हड़ताल और सत्याग्रह...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: धनबाद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और संसद मार्च के समर्थन में...

Baghmara Waterlogging Protest: पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, विधायक...

Baghmara Waterlogging Protest: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतरास के पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव की लगातार समस्या को लेकर रविवार को लोगों...