सांसद सुधाकर सिंह का नीतीश पर तीखा हमला, कहा- अडानी के दरबार में फैलाई झोली, बिहार की जनता नहीं भूलेगी !

सांसद सुधाकर सिंह का नीतीश पर तीखा हमला, कहा- अडानी के दरबार में फैलाई झोली, बिहार की जनता नहीं भूलेगी !

कैमूर : कैमूर जिले में आयोजित एक जनसभा के दौरान बक्सर लोकसभा क्षेत्र के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए गौतम अडानी के समाने हाथ फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया कि डेढ़ साल में गांव-गांव घूम रहे हैं और महागठबंधन की आलोचना कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

प्रशांत डेढ़ साल से गांव-गांव घूम रहे हैं, उनकी पार्टी से कोई टिकट मांगने नहीं आया – सांसद सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह ने मंच से कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर डेढ़ साल से गांव-गांव घूम रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी से कोई टिकट मांगने नहीं आया। अब वहीं महागठबंधन की आलोचना कर रहे हैं।

su 22Scope News

वीडियों देखे :   

महागठबंधन के CM फेस पर बोले सांसद

महागठबंधन के सीएम चेहरे पर उठ रहे सवालों पर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि हम अपनी सीटों और घोषणा पत्र के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेता भी जनता ही तय करेगी।

su7 22Scope News

सीट शेयरिंग के बहाने पर NDA पर दागा सवाल

एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि एनडीए वालों ने क्या अपनी सीटों की संख्या घोषित की है? जिनके घर शीशे के हों उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार को तो खुद नहीं पता कितनी सीट मांगनी है, उनकी संख्या रोज घटती-बढ़ती रहती है।

su1 22Scope News

सांसद सुधाकर ने CM नीतीश को दी नसीहत

सांसद सुधाकर सिंह ने मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधा संदेश दिया कि अब उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए, तभी बिहार बदलेगा।

su3 22Scope News

RJD सासंद ने महिला स्वरोजगार के मामले पर उठाए सवाल

उन्होंने नीतीश सरकार की योजनाओं पर तंज कसते हुए कहा कि 10 हजार रुपए देकर रोजगार नहीं पैदा होता। यह तो घूस की रकम है ताकि नीतीश कुमार की कुर्सी सलामत रहे। अगर चुनाव लड़ने के लिए पैसे की जरूरत थी तो बिहार की जनता झोली में रुपए डाल देती। लेकिन आपने जनता के बजाय अडानी के दरबार में झोली फैलाई और चुनाव को प्रभावित करने के लिए करोड़ों का चंदा लिया।

ये भी पढ़े :  चुनाव के समय तेजस्वी का बड़ा ऐलान, कहा- हर घर में देंगे एक सरकारी नौकरी

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...