ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सांसद व पूर्व मेयर

धनबाद : धनबाद जिले के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झारखंड की जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एकदिवसीय धरना दिया. धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के साथ-साथ भारी संख्या में भाजपाई धरना में मौजूद रहे.

बता दें कि काफी संख्या में आज जिले के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ भाजपा सांसद और निवर्तमान महापौर ने एकदिवसीय धरना दिया. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता के साथ जो वादा किया था 2 साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को बरगलाने का काम मुख्यमंत्री बंद करें. जनता से किए गए अपने वादे को जल्द से जल्द पूरा करें. उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय ओबीसी में आरक्षण देने की बात कही थी. सरकार 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा आगे भाजपा जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी.

राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर तंज कसा और कहा कि बगैर कोई कार्य किये उपलब्धियों को बगैर गिनाए हेमन्त सरकार जनता को बेवकूफ न बनाएं.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...