MSP Hike : गेहूं, जौ, सरसों, चना, मसूर और सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़े

डिजीटल डेस्क : MSP Hike – गेहूं, जौ, सरसों, चना, मसूर और सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़े। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रबी की 6 फसलों के लिए न्यूयनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। यह बढ़ोत्तरी फसल के अनुमानित लागत के आधार पर की गई जो कि गत वर्ष से अधिक है। लागत के सापेक्ष सबसे कम एमएसपी करीब 50 फीसदी बढ़ा जबकि कुछ में 98 से 105 फीसदी तक बढ़ाया गया है।

घोषित नई एमएसपी के बाद इन दरों पर होगी खरीद….

केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा देने के क्रम में रबी की 6 फसलों के लिए न्यूयनतम समर्थन मूल्य के नए दर की घोषणा कर दी जो कि गत वर्ष से अधिक है। एक अधिसूचना जारी कर सरकार ने बताया कि गेहूं के लिए एमएसपी 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। वहीं, जौ का एमएसपी 1850 रुपये से बढ़ाकर 1980 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। चने पर एमएसपी 5440 रुपये से बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। दाल (मसूर) पर एमएसपी 6425 रुपये से बढ़ाकर 6700 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। सरसों पर एमएसपी 5650 रुपये से बढ़ाकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।

6 रबी फसलों के नए एमएसपी की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
6 रबी फसलों के नए एमएसपी की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

जौ पर 130 रुपये तो सरसों पर सबसे ज्यादा 300 रुपये बढ़ाई गई है एमएसपी

बुधवार को जारी एमएसपी के नए दरों के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी साझा की। बढ़े हुए एमएसपी के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने फसलों के लागत के सापेक्ष एमएसपी में गत वर्ष की तुलना में बढ़ोत्तरी की है ताकि किसान को सहूलियत हो। केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाए गए एमएसपी का पूरा टेबल साझा करते हुए कहा कि –‘गेहूं के लिए 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी टरढ में की गई है। जौ के लिए 130 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चने के लिए 210 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। मसूर के लिए 275 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरसों के लिए 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।‘

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...

Vaishali Property Dispute Murder: वैशाली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई...

Vaishali Property Dispute Murder: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के वार्ड संख्या 13 में मकान और संपत्ति के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, देवघर: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के...