सरकारी दर पर खाद-बीज की मांग को लेकर राजद का धरना प्रदर्शन

बेगूसराय: राजद कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय के समीप धरना दिया. उनका कहना है कि रबी फसल की खेती के लिए किसानों के पास बुआई के लिए पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध नहीं है. किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है. राजद प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के सामने धरना दिया. धरना के दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. राजद नेताओं ने कहा कि पूरे बिहार में उर्वरक की घोर कमी है. किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने खाद-बीज की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी नारे लगाए और सरकार को यथाशीघ्र किसानों को पर्याप्त बीज और खाद उपलब्ध कराने की बात कही. किसानों को सरकारी दर पर खाद-बीज की आपूर्ति ससमय न होने पर राजद कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को जारी रखने की बात कही है.

रबी फसल की बुआई अक्टूबर-नवंबर माह में की जाती है. ऐसे फसलों को कम तापमान में बोया जाता है और फरवरी-मार्च के महिने में इसकी कटाई की जाती है. रबी फसलों में मुख्य रूप से गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों, मटर, तारामीरा, आलू आदि की खेती की जाती है.

रिपोर्ट- सुमित

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...