Bokaro में धूमधाम से निकली मुहर्रम की झांकी, भाईचारे और…

Bokaro : बोकारो में मुहर्रम बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। आज इमाम हुसैन तथा उनके फोलॉवर्स की शहादत दिवस की याद में आज बोकारो में मोहर्रम बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। शहर के विभिन्न जगहों निकली ताजिया की कई झांकियां निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और एक दूसरे को मुहर्रम की बधाई भी दी।

Bokaro : लोगों ने दिया भाईचारे का पैगाम

इस दौरान कई जगहों से आई मोहर्रम की झांकियों का मिलन नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर हुई। मिलन समारोह में शामिल कई अखाड़े के लोगों ने करतब दिखाए और लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी दिखी। जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। इस जुलुस में दूसरे जाति और धर्म के लोगों ने भी भाग लिया और भाईचारे को पैगाम दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आज शांति का पैगाम देने का दिन है।

 

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img