मुहर्रम के दौरान हुड़दंगई, पुलिस गई रोकने तो उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में मुहर्रम को लेकर तेज आवाज में डीजे बजा हुड़दंग करने के दौरान रोकने पहुंची अहियापुर पुलिस पर मंगलवार की रात पथराव किया गया। मामला थाना क्षेत्र के सिपाहपुर का है। शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिपाहपुर में सड़क पर डीजे बजाकर राहगीरों से बदसलूकी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को पीछे लौटना पड़ा। पुलिस टीम के लौटने के बाद लोगों ने वहां से गुजरने वाली और सड़क पर खड़ी दर्जन भर से अधिक गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया। राहगीरों के साथ मारपीट भी की।

आपको बता दें कि इसके बाद नगर एएसपी भानू प्रताप सिंह और एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में अहियापुर, नगर, ब्रह्मपुरा, सिकंदरपुर, सदर और मिठनपुरा काजीमोहम्मदपुर समेत आसपास के सभी थानों की पुलिस पहुंची। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर सभी उपद्रवी पीछे हटने लगे। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देते हुए हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। मौके से चिह्नित कर पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया और दो दर्जन डीजे भी जब्त किया गया।

मुजफ्फरपुर के नगर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उपद्रव में शामिल लोगों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि डीजे बजाने पर रोक लगायी गई है। इसके बाद भी डीजे बजाकर हुड़दंग किया जा रहा था। पुलिस उन्हें रोकने गई थी तो उन लोगों ने रोड़ेबाजी की। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया।

यह भी पढ़े : मुहर्रम में जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img