झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बनना तय – मुकेश सहनी

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव है और वहां हमलोग चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। बिहार में भी उपचुनाव है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। बिहार उपचुनाव में भी परिणाम साफ है, यहां सभी चार सीट महागठबंधन जीत रहा है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं। इधर, गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के आरोप पर सहनी ने कहा कि आरोप लगाना अलग बात है। प्रदेश और देश में उनकी सरकार है। पूरे मामले की जांच करवा लें, जो भी दोषी हो उसे सजा दी जाए। इसमें आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। इसे रोकना सरकार की ही जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े : NDA ने अतिपिछड़ा समाज के लोगों को धकेल दिया दुर्दशा की स्थिति में- मुकेश सहनी

यह भी देखें :

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...