मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंगेर : कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली की प्राइवेट बस स्टैंड के पास कुछ व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर शस्त्र बल के साथ थानाध्यक्ष प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे जहां दो व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति से जब पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि हजरतगंज मो परवेज से हथियार दी है। जिसके बाद पुलिस ने मो. परवेज के घर पर छापेमारी की जहां पुलिस ने दो बैरल के डेमो और परवेज को गिरफ्तार किया।

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने कोतवाली थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अवैध हथियार की तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अर्धनिर्मित पिस्टल, एक मोबाइल और दो बैरल का डेमो की बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार भावेश कुमार सहरसा जिले के रहने वाला है। वहीं मिस्टर याफत कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलन बाजार और मो. परवेज कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज का रहने वाला है। एसडीपीओ ने कहा कि तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : जिले में अपराधी के हौसले बुलंद, रेलकर्मी की पत्नी के गले पर चाकू रख की लूटपाट

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Diwali Flight Fare: दीपावली-छठ से पहले रांची का हवाई किराया रिकॉर्ड...

 दीपावली और छठ से पहले महानगरों से रांची आने वाली उड़ानों का किराया 24 हजार रुपए तक पहुंच गया है। ट्रेनों में भी सीटें...

Jharkhand Weather: लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश, रांची...

 बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश हुई। रांची में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। आज कई जिलों में...

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...