Advertisment

Munger Police ने स्मैक के साथ 6 तस्करों को दबोचा

मुंगेर: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्मैक तस्करी के एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के लाल दरवाजा गंगा नगर में छापेमारी कर 6 को 355 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्करी का तार बेगूसराय से भी जुड़ता नजर आ रहा है जहां से पुलिस ने एक मुख्य सरगना को करीब 350 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को स्मैक से संबंधित सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस ने लालदरवाजा गंगानगर स्थित एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बथान में छापेमारी कर स्मैक पीने की तैयारी कर रहे पांच युवकों को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने एक रोल सिल्वर पेपर, स्मैक मापने के लिए प्रयोग किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 4 मोबाइल और एक थाली जब्त किया है।

मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर कोतवाली थाना की पुलिस ने बेगूसराय पुलिस की मदद से बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की और वहां से रघुनाथपुर निवासी सुमित कुमार को करीब 350 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपये बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बेगूसराय से गिरफ्तार सुमित कुमार स्मैक का मुख्य सप्लायर है और वही मुंगेर में स्मैक का सप्लाई करता है। उसके विरुद्ध बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया और मुंगेर पुलिस भी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। पुलिस स्मैक तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Reservation को लेकर RJD ने BJP पर साधा निशाना, कहा हमारे नेता तो..

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Munger Police Munger Police Munger Police

Munger Police

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...