बिहटा : पटना में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 108 पुड़िया स्मैक, 900 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीम कुमार के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी दानापुर-2 DSP अमरेंद्र कुमार झा ने दी
मामले की जानकारी दानापुर-2 के डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने दी। मामला जिले के बिहटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक का वजन करीब 32 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा 900 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। प्रारंभिक जांच के अनुसार वह अपने घर से ही नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। पुलिस को इस धंधे में उसके कई अन्य साथियों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है। संदिग्ध सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और किन-किन इलाकों में इसकी आपूर्ति करता था
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और किन-किन इलाकों में इसकी आपूर्ति करता था। मोबाइल फोन की जांच के जरिए उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
अवनीश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















