शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल लाने के लिए बढ़ाएगी जन सहभागिता- आयुक्त
धनबाद : स्वच्छता रैंकिंग में धनबाद को अव्वल लाने के लिए नगर आयुक्त ने बड़ा चैलेंज लिया है. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में धनबाद का बेहतर प्रदर्शन हो सके इसी उद्देश्य से धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को स्वच्छता जागरूकता रथ को रवाना किया. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल लाने के लिए जन सहभागिता बढ़ाएगी जायेगी.

मीडिया से बात करते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रथ निकालकर लोगों की सहभागिता धनबाद नगर निगम के साथ बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. हम लोगों से सुझाव ले रहे हैं कि कैसे हम आपके शहर को स्वच्छ और कचरा रहित बना सकते हैं. इसके साथ ही समय पर साफ-सफाई हो, नालियां स्वच्छ और साफ सुथरी हो और सड़के जगमग हो. इसको लेकर धनबाद नगर निगम के द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि धनबाद जैसे शहर में पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को पाना एक बड़ा चैलेंजिंग कार्य है और उसे अंजाम तक पहुंचाने में निगम लगातार प्रयासरत है. कई बड़े शहरों से धनबाद की रैंकिंग पिछली बार अच्छी आई थी. उस रैंकिंग में और भी अधिक सुधार हो यही कोशिश धनबाद नगर निगम की है.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास, निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Highlights


