घर में सोई बुजुर्ग महिला की हत्या, अकेली रहती थी रामकुमारी

जहानाबाद : जहानाबाद शहर से सटे कल्प थाना क्षेत्र के कामदेव बीघा गांव में सुबह-सुबह खबर ने लोगों को दहला दिया। घर में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का शव उनके आंगन में पड़ा था। मामले की जानकारी तब हुई जब घर में झाड़ू लगाने वाली महिला सुबह-सुबह पहुंची। दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। साथ ही सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी और एफएसएल की टीम भी पहुंची।

किसी ने घर में रखे कुछ हजार रूपों के लिए उनकी हत्या की है – परिजन

परिजनों का कहना है कि किसी ने घर में रखे कुछ हजार रूपों के लिए उनकी हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राम कुमारी देवी के पति शिवधारी सिंह की भी दो साल पहले मौत हो गई है। उनके बच्चे नहीं है, इसलिए वह घर में अकेली ही रहती थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Jehanabad Hatya 1 22Scope News

यह भी पढ़े : MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा, SP ने लिया एक्शन, एयरगन के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...